पुराने गीत के बोल सदाबहार ब्याह गीत आज मेरे यार की शादी है आदमी सड़क का मोहम्मद रफी, रवि वह देवेन वर्मा का गाया

पुराने गीत के बोल सदाबहार ब्याह गीत आज मेरे यार की शादी है आदमी सड़क का मोहम्मद रफी, रवि व देवेन वर्मा का गाया 

Aaj mere yaar ki shaadi hai lyrics in hindi English with movie name

शायद ही ऐसी कोई शादी हुई हो जिसमें 'आज मेरे यार की शादी है" फिल्म "आदमी सड़क का" का ये गीत न बजा हो। बैंड बाजे वालों की पहली पसंद, क्योंकि इस गीत की धुन के बगैर उनका बैंड बिलकुल ही अधूरा है। इस गीत के बिना कोई भी शादी भी अगर अधूरी नही तो फीकी जरूर है। 
आप सब ने फक़त आज तक इस की धुन पर गौर फरमाया है, इसके बोलो (Lyrics) पर ध्यान ही नहीं किया होगा मैं शत प्रतिशत कह सकता हूँ, क्योंकि गीत के बजते ही और कुछ सूझता ही नहीं सिवाय...... हां ठीक समझे आप, गलती नही वो माहौल ही कुछ ऐसा होता है; अत्यधिक खुशी का बेबाक खुशी का। इसमे गलत कुछ भी नहीं है। हम तो सिर्फ आपके लिये इस गीत के बोल प्रस्तुत कर रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आप गुनगुनाईये और गा-गाकर और अधिक खुशी में झुमिये, हमारी दुआएं आपके साथ हैं। Song Lyrics Hindi पढ़ने के बाद नीचे दिया चुटकुला भी अवश्य पढ़ना जी।

Aaj mere yaar ki shaadi hai lyrics in Hindi 

फिल्म:------आदमी सड़क का
गायक:------मो.रफी, रवि, देवेन वर्मा
गीतकार:----वर्मा मलिक

मो•रफी
अमीर से होती है गरीब से होती है
दूर से होती है गरीब से होती है
मगर जहां भी होती है हे मेरे दोस्त
शादियां तो नसीब से होती हैं

आज मेरे यार की शादी है 
आज मेरे यार की शादी है
यार की शादी है 
मेरे दिलदार की शादी है
आज मेरे यार की शादी है
आज मेरे यार की शादी है
लगता है जैसे सारे संसार की शादी है 
-:कोरस:-
आज मेरे यार की शादी है
आज मेरे यार की शादी है

मो. रफी
वक्त है खूबसूरत बड़ा शुभ लगन मुहरत
देखो क्या खूब जंची है दुल्हे की भोली सूरत
 -:कौरस:-
दूल्हे की होली सूरत 
-:मो.रफी:-
खुशी से झूमे  है मन
-:कौरस:-
आहा..
 -:मो.रफी:-
मिला सजनी को साजन
-:कौरस:-
आहा..
 -:मो.रफी:-
कैसे संजोग मिले हैं
-:कौरस:-
ओहो..
-:मो.रफी:-
चोली से बंध गया दामन
 -:कौरस:-
चोली से बंध गया दामन

 -:मो.रफी:-
होओओ........हो ओओ..ओओ
एक मासूम कली से 
मेरे गुलजार की शादी है
 -:कौरस:-
आज मेरे यार की शादी है 
आज मेरे यार की शादी है
 -:रवि:-
ओ सुन मेरे दिल जानी
तेरी सी ये जवानी
शुरू अब होने लगी है
नई तेरी जिन्दगानी
-:कौरस:-
नई तेरी जिन्दगानी
-:देवेन वर्मा:-
खुशी से क्यूँ इतराये
 -:कौरस:-
आहा.. 
-:देवेन वर्मा:-
आज तू हमें नचाये 
-:कौरस:-
आहा..

-:देवेन वर्मा:-
वक्त वो आने वाला
-:कौरस:-
ओहोहो..
-:देवेन वर्मा:-
दुल्हनिया तूझे नचाये

-:कौरस:-
दुल्हनिया तूझे नचाये

-:मो.रफी:-
होओओ........हो ओओ..ओओ
किसी के सपनों के 
सोलह सिंगार की शादी है

 -:कौरस:-
आज मेरे यार की शादी है 
आज मेरे यार की शादी है
 -:मो.रफी:-
तारें तोड़ तोड़ लाऊँ
तेरे सेहरे को सजाऊँ
फूल राहों मे बिछाऊँगा 
मै प्यार के.
-:कौरस:-
फूल राहों मे बिछाऊँगा 
मै प्यार के..
-:मो.रफी:-
आज लूगाँ मै बलायें
दूगां दिल से दुआएं
डाल गले मे ये बांहें अब यार के
 -:कौरस:-
डाल गले मे ये बांहें अब यार के
-:मो.रफी:-
होओओ........हो ओओ..ओओ
एक चमन से देखो आज बहार की शादी है
 -:कौरस:-
आज मेरे यार की शादी है 
आज मेरे यार की शादी है 
-:मो.रफी:-
यार की शादी है 
मेरे दिलदार की शादी है
-:कौरस:-
आज मेरे यार की शादी है 
आज मेरे यार की शादी है 
-:मो.रफी:- 
लगता है जैसे सारे संसार की शादी है  
-:कोरस:- 
आज मेरे यार की शादी है
आज मेरे यार की शादी है  

Aaj mere yaar ki shaadi hai lyrics English 

Rafi:-
Ameer se hotee hai gareeb se hotee hai
Door se hotee hai gareeb se hotee hai
Magar jahaan bhee hotee hai he mere dost
Shaadiyaan to naseeb se hotee hain

Aaj mere yaar kee shaadee hai 
Aaj mere yaar kee shaadee hai
Yaar kee shaadee hai 
Mere diladaar kee shaadee hai
Aaj mere yaar kee shaadee hai
Aaj mere yaar kee shaadee hai
Lagata hai jaise saare sansaar kee shaadee hai 

-:Chorus:-
Aaj mere yaar kee shaadee hai
Aaj mere yaar kee shaadee hai

Rafi:- 
Wakt hai khoobasoorat bada shubh lagan muharat
Dekho kya khoob janchee hai dulhe kee bholee soorat

 -:Chorus:-
Doolhe kee holee soorat 

-:Rafi:-
Khushee se jhoome  hai man

-:Chorus:-
Aaha..

 -:Rafi:-
Mila sajanee ko saajan

-:Chorus:-

Aaha..

 -:Rafi:-

Kaise sanjog mile hain

-:Chorus:-

Oho..

-:Rafi:-

Cholee se bandh gaya daaman

 -:Chorus:-

Cholee se bandh gaya daaman


 -:Rafi:-

Hooo........ho oo..oo

Ek maasoom kalee se 

Mere gulajaar kee shaadee hai

 -:Chorus:-

aaj mere yaar kee shaadee hai 

aaj mere yaar kee shaadee hai

 -:Ravi:-

O sun mere dil jaanee

Teree see ye javaanee

Shuroo ab hone lagee hai

Nai teree jindagaanee

-:Chorus:-

Nai teree jindagaanee

-:Deven varma:-

Khushee se kyoon itaraaye

 -:Chorus:-

Aaha.. 

-:Deven varma:-

Aaj too hamen nachaaye 

-:Chorus:-

Aaha..

Vivah Geet Lyrics Hindi 

एक अज्जू जोक:-
एक शादी हो रही थी। शादी का खुशनुमा माहौल था। हां भई बताते हैं! बताते हैं! शादी हो रही थी शेर की; हां भाई उसी जंगल के राजा शेर की।
जाहिर सी बात है सभी छोटे बड़े लगभग सभी जानवरों को निमंत्रण मिला होगा। आये भी सभी होंगे क्योंकि आज डर काहे का, शेर आज थोड़े ही... आज तो शुभ कार्य है..।
कुछ जानवर तो थोड़ा बहुत संकोच कर भी रहे थे। हद तो हमारे चूहे ने कर रखी थी जिसकी खुशी का कोई पारावार ही नही था, चूहे जी की खुशी संभाले नहीं संभल रही थी। खुशी के मारें झूम झूम कर नाचे जा रहा था, थकावट तो उसके आसपास भी नहीं फटक पा रही थी, शायद कुछ रंगीन पानी की रंगत का असर था। इतफाक से गाना भी ये ही अपने वाला, "आज मेरे यार की शादी है" बज रहा था। हिम्मत करके एक भालू ने चूहे से उसकी इतनी खुशी का राज पूछ ही लिया, तो...
चूहा बोला:- भाई मैं इतना खुश इसलिए हूँ कि जंगल का राजा भी अब अपनी कैटेगरी में आ गया है।
भालू बोला:- वो कैसे?
चूहा नाचते हुए:- क्योंकि शादी होने से पहले हम भी शेर ही हुआ करते थै। क्यों? सही है ना।
चूहे की खुशी का राज जान भालू साइड हुआ।
शेर की बिल्ली मौसी जो अपनी जिम्मेदारी भरे कामों में मशगूल तो थी, परन्तु रह-रहकर चूहे पर नजरें गड़ाये थी। चूहे को इतना अधिक खुश देखकर जलभून रही थी। कोई और अवसर होता तो कब का उसे दबोच डालती, परन्तु अपने ही बेटे का ब्याह वह कैसे बिगाड़ सकती थी, आखिर सारी जिम्मेदारी उसी पर तो थी। मन मन ही मन कुढने के अलावा कोई और चारा नही था उसके पास।
चूहा भी जैसे इस समय को खोना न चाहता हो। ऐसा लगता था कि वह इस वक्त को ठहराना चाह रहा हो। बार बार वही गाना बजवा रहा था, 'आज मेरे यार की शादी है'।
बिल्ली मौसी के सब्र का बांध आखिर टुट ही गया। नजर बचाते हुए आखिर चूहे जी के पास पहुंच ही गई। धैर्य और मर्यादा मे रहकर मुस्कुराते हुए चूहे से बोली:- क्यों रे बड़ा चौड़ा हो रख्या है..के तेरे बाप की शादी हो रही है, कमीने? बिल्ली मौसी ने धीमी आवाज मे चूहे को जबड़े तरेर कर औरो से नजरे बचाकर कहा।
चूहे की एक बार तो फुंक सी निकलने को हुई पर माहौल के साथ साथ मदिरापान ने उसको संभाले रखा। उसने अपनी ही सुरूरियत मे कहा- मौसी जी मेरे बाप की नही, तभी गाना बजा 'आज मेरे यार की शादी है' चूहे ने बिल्ली को गाने की ओर इशारा करते हुए सुझाया।
बिल्ली मौसी और गुस्साई -क्यों बे कमीने तू पिद्दी सा, वो शेर है शेर तेरी और उसकी क्या बराबरी, देखो रे पिद्दी सा बनेगा शेर का यार! आज मेरे यार की शादी है इस छटंकी से की औकात तो देखों बिल्ली मौसी ने अपने जबड़े कसते हुए कहा।
चूहे ने नाचते नाचते ही कहा-" क्यों क्या उसका बापू उसका यार है?, क्या उसका फुफा उसका यार है? क्या वो सब नहीं नाचे इस गाने पे और आगे भी तो नाचेंगे" फिर चूहे ने अपना नाचना रोक कर कहा, "और मौसी, मौसी जी अभी थोड़ी देर में तू भी इसी गाने पर कूद पड़ेगी, क्या वो तेरा भी....
बिल्ली मौसी बीच मे ही बोली, "हट बेशरम तू तो बेवड़ा हो रख्या है, ज्यादा ही ठोक रखी है, फ्री की मिल रही है ना।" और जाने लगी।
चूहा कहाँ रुकने वाला था, कहने लगा- "बिल्ली मौसी अब तो वो हमारा यार बाज हो ही गया क्योंकि चूहे तो हम शादी के बाद ही हुए हैं, उससे पहले तो हम भी शेर ही थे। क्या हम नहीं जानते मौसा की हालत, तुमने उन्हें हमसे भी परे कर रखा है।" कहकर फिर नाचने लगा।

इनके अलावा भी बहुत विवाह गीत हैं। अगर आपके मनपसंद विवाह गीत हों तो आप कमेंट करके उनके नाम हमे सूझा सकते हैं। आपकी टिप्पणी (comment) का हम स्वागत करते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ