Which actor sang maximum number of Kishore Kumar song in Hindi film?

Which actor sang maximum number of Kishore Kumar song in Hindi film?

Kya aap jaante hain?
किस अभिनेता ने हिंदी फिल्म में सबसे ज्यादा किशोर कुमार के गीत गाए?

Kishor Kumar ne kis Hero ke liye sabse adhik (Maximum) song gaaye hain?

बात करे कि किशोर दा ने सबसे ज्यादा गीत किस हीरो के लिए हिंदी फिल्मों में गाए हैं तो हर किसी के दिमाग में दो ही नाम उभर कर आएंगे। जी हां! वही जो आप सोच रहे हैं, राजेश खन्ना या अमिताभ बच्चन। जी बिल्कुल आप ठीक हैं। इसका परिणाम की किस हीरो के लिए हिंदी सिनेमा में किशोर साहब ने अधिक से अधिक सोंग गाए हैं, उससे पहले गीत और उसके लिरिक्स फिल्म में क्या मायने रखते हैं, उनकी महत्ता क्या है?
कोई माने या ने माने परंतु सत्य यह भी कि एक महान गायक किशोर कुमार द्वारा गाए गीतों की बदौलत ही पहले राजेश खन्ना और फिर अमिताभ बच्चन सुपर स्टार बने।
फिल्मों में जितनी अहमियत कहानी, पटकथा, हीरो हीरोइन निर्देशक की होती है, उतनी ही महत्ता फिल्म के गीत संगीत की होती है। साथ ही साथ गायक व गायिकाओं की भी। अगर कहे कि कमजोर कहानी वाली फिल्म को भी उसका गीत संगीत सफल कर सकता है तो गलत नहीं होगा। खैर!
वैसे किशोर दा ने लगभग ही हीरोज के लिए प्लेबैक किया है। परंतु लगता यही है कि क्या राजेश खन्ना या अमिताभ? सवाल अगर हो कि किशोर कुमार ने राजेश खन्ना के लिए फिल्मों में सबसे अधिक गीत गाए या अमिताभ बच्चन के लिए? तो निर्णय करना बहुत ही मुश्किल होगा। क्योंकि जितने भी किशोर दा के जितने भी लोकप्रिय सदाबहार गीत जब भी कानों में पड़ते हैं तो, अगर फिल्म या गीत देखा हुआ है तो ठीक वरना इन्हीं दो हीरोज की छवि उभर कर सामने आती है। 
चलिए इसका निर्णय आप स्वयं करे हम आपके लिए कुछ राजेश - किशोर और किशोर - अमिताभ के कुछ चुने हुए गीतों की सूची देते है आप कुछ तो अंदाजा लगा ही पाएंगे। अगर नहीं तो आप और हम मिलकर इसका विस्तारित वर्णन करेंगे और किसी नतीजे पर पहुंचेगे। 

किशोर कुमार - राजेश खन्ना के गीत with lyrics


1. मेरे सपनों की रानी कब आएगी - आराधना
2.आते जाते खूबसूरत आवारा सड़को पे- 
3. रूप तेरा मस्ताना प्यार मेरा दीवाना- आराधना
4. ये क्या हुआ..
5. कुछ तो लोग कहेंगे 
6. एक अजनबी हसीना से
7. ये शाम मस्तानी मदहोश किए जाय
8. चिंगारी कोई भड़के- 
9. हम दोनों दो प्रेमी
10. प्यार दीवाना होता है मस्ताना-

टॉप 10 किशोर कुमार / अमिताभ बच्चन सोंग with lyrics

1. पग घुंघरू बांध मीरा नाची- नमकहलाल
2. दिलबर मेरे कब तक मुझे- सत्ते पे सत्ता
3. देखा एक खवाब तो ये..- सिलसिला
4. इंतहा हो गई इंतजार की- शराबी
5. रोते हुए आते हैं सब - मुकद्दर का सिकंदर
6. ओ साथी रे तेरे बिना भी- मुकद्दर का सिकंदर
7. रोते-रोते हंसना सीखो- अंधा कानून
8. दे दे प्यार दे...- शराबी
9. आज रपट जाएं तो..-शराबी
10. धूप में निकला ना करो- गिरफ्तार 

ये कुछ सुपरहिट गाने है जो किशोर दा ने राजेश खन्ना व अमिताभ के लिए हिंदी फिल्मों में गाए हैं। परंतु सवाल तो अब भी वहीं है कि किस हीरो के लिए किशोर कुमार साहब ने सबसे अधिक गाने गए हैं? तो यकीन मानिए इसका फैसला करना बहुत ही मुश्किल है। लेकिन सत्य ये जरूर है कि दोनों को सुपर स्टार की गद्दी पर बैठने के पीछे किशोर दा के द्वारा गाए गीतों का बहुत बड़ा हाथ है।

किस अभिनेता के लिए किशोर ने कितने गाने गाए इसकी सूची तो शायद एक जगह कहीं ना मिल पाए। सो इस मामले में अंदाजा ही लगाया जा सकता है। तो हमारा अंदाजा है कि किशोर दा ने राजेश खन्ना के लिए सबसे अधिक सुपरहिट गीत गाए हैं। और दूसरी बात यह कि शायद सबसे अधिक गीत किशोर कुमार ने अमिताभ बच्चन के लिए गाए हैं। इस मामले मे आप क्या कहते हैं? कॉमेंट करके हमे जरूर बताए। इस पर आप हम पर एक तरह से एहसान ही करेंगे। धन्यवाद।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ