Shyam Teri Bansi pukare Radha Devotional hindi song lyrics

Shyam Teri Bansi pukare Radha Devotional hindi song lyrics 

Shyam Teri Bansi pukare Radha naam भक्ति गीत के बोल हैं, फिल्म "गीत गाता चल" से जो 1975 में रिलीज हुई।  फिल्म सारे सोंग लिरिक्स बेहद लोकप्रिय हुए।

श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम सोंग लिरिक्स की लोकप्रियता का आलम तो यह है कि यह लगता ही नहीं कि दूसरी बार सुन रहे हैं। 

श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम भक्ति गीत के गीत संगीत की और गायक की जानकारी 

फिल्म गीत गाता चल का धार्मिक गीत श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम की विशेषता देखिए। इसके अंदर के भाव को देखिए। राधा का भी श्याम वो तो मीरा का भी श्याम, मतलब भगवान किसी एक बहुपास में बंधने वाले नही हैं।  

मतलब ईश्वर को तो कोई भी अपने हृदय में बसा ले वे उसी के हो जाते हैं। ईश्वर पर किसी का एकाधिकार नहीं है, किसी एक का नाम लेकर अवहेलना गलत है। 

Shyam Teri Bansi pukare Radha naam की विशेषता

Shyam Teri Bansi pukare Radha naam song lyrics की भक्तिमय विशेषता हों भी क्यों न इसके गीतकार रविंद्र जैन जी जो हैं। किसी को बुरा न लगे तो उन्हे आज के जमाने के सूरदास कहे जा सकते हैं। हालांकि सूरदास से रविंद्र जी का कोई तालमेल नहीं है, परंतु हल्की सी तुलना तो बनती ही है। क्योंकि रविंद्र जैन जी के गीत संगीत में आध्यात्मिकता और भक्ति की बहुत अधिक झलक मिलती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रामानंद सागर के टीवी धारावाहिक "रामायण" के संगीत रचनाकार भी रविंद्र जैन ही हैं। उन्होंने रामायण के कुछ बहुत अहम गीत भी लिखे हैं। सो रामायण सीरियल के गीतकारों में भी रविंद्र जैन शामिल हैं। 

राधा का भी श्याम वो तो मीरा का भी श्याम song lyrics को रविंद्र जैन ने ही कलमबद्ध किया है।

श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम गाया है जसपाल सिंह और आरती मुखर्जी ने।

  • गीत:- श्याम तेरी बंसी पुकारे
  • फिल्म:- गीत गाता चल(१९७५)
  • गायक:- जसपाल सिंह,आरती मुखर्जी
  • गीतकार - संगीतकार:- रविंद्र जैन 

श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम गीत लिखा हुआ दिखाएं 

श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम

लोग करें मीरा को यूँ ही बदनाम


साँवरे की बंसी को बजने से काम

राधा का भी श्याम वो तो मीरा का भी श्याम


जमुना की लहरें बंसीबट की छैयां

किसका नहीं है कहो कृष्ण कन्हैया

श्याम का दीवाना तो सारा बृज धाम

लोग करें मीरा को...


श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम...


कौन जाने बाँसुरिया किसको बुलाए

जिसके मन भाए वो उसी के गुण गाए

कौन नहीं बंसी की धुन का गुलाम

लोग करें मीरा को...


श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम...

श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम

लोग करें मीरा को यूँ ही बदनाम 

गीत गाता चल ओ साथी गुनगुनाता चल song lyrics

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ