Noorie movie title song lyrics Aaja re o mere dilbar aaja in hindi

Noorie movie title song lyrics Aaja re o mere dilbar aaja in hindi  

Noorie movie title song lyrics आपके समक्ष प्रस्तुत है Aaja re o mere dilbar aaja hindi me फिल्म "नूरी" का प्रदर्शन, वर्ष 1979 में हुआ। तत्कालीन समय में इस संगीतमय फिल्म नूरी के सभी सोंग लिरिक्स सुपरहिट हुए। 

जबकि नूरी फिल्म का टाइटल सॉन्ग लिरिक्स आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा सबसे अधिक पसंद किया गया जिसकी प्रासंगिकता आज भी बरकरार है। 

Aaja re o mere dilbar aaja song lyrics in hindi Noorie title song 1979 movie  

आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा सोंग Lyrics टाइटल सॉन्ग इसलिए बना कि अभिनेत्री पूनम ढिल्लो का नाम फिल्म में टाइटल नाम ही है नूरी। टाइटल भूमिका में पूनम ढिल्लो और उनके अपोजिट फारूक शेख हैं जो अपनी गहरी अभिनय साख से जाने जाते हैं, आर्ट फिल्मों के अभिनेता रहे हैं। 

  • गीत:- आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा
  • फिल्म:- नूरी (१९७९)
  • गीतकार:- जान निसार अख्तर(Jan Nisar Akhtar)
  • संगीतकार:- खय्याम 

Noorie title song Aaja re o mere dilbar aaja के Lyricist हैं जान निसार अख्तर, जिन्होंने इस सुपरहिट सोंग लिरिक्स की रचना की।

आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा सोंग लिरिक्स का संगीत निर्देशन किया है खय्याम ने। 

मुकेश कुमार के पुत्र और नील नितिन मुकेश के पिता नितिन मुकेश ने लता मंगेशकर के साथ गाया है नूरी..नूरी..आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा song lyrics in hindi को।

आजा मेरे ओ मेरे दिलबर आजा सोंग लिरिक्स इन राइटिंग

नितिन:-

नूरी... नूरी...

लता:-

आजा रे ओ दिलबर जानिया

आजा रे आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा

दिल की प्यास बुझा जा रे (×२)

नितिन:-

आजा रे आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा

दिल की प्यास बुझा जा रे 

लता:-

आजा रे...

नितिन:- 

हो ओ नूरी...नूरी...


उजला उजला नर्म सवेरा रूह में मेरी झाँके 

उजला उजला नर्म सवेरा रूह में मेरी झाँके

प्यार से पूछे कौन बसा है तेरे दिल में आ के

आजा रे आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा

तू ही आ के बता जा रे

लता:- 

आजा रे आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा

दिल की प्यास बुझा जा रे 

आजा रे 

नितिन:- 

ओ ओ...नूरी...नूरी... 


लता:-

दर्द जगाये मीठा मीठा अरमां जागे जागे

दर्द जगाये मीठा मीठा अरमां जागे जागे

प्यार की प्यासी मैं दीवानी 

कुछ ना सोचूँ आगे

आजा रे आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा

फिर से आस बंधा जा रे 

नितिन:-

आजा रे आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा

दिल की प्यास बुझा जा रे 

आजा रे 

नितिन:- 

ओ ओ...नूरी...नूरी... 


शाम सुहानी महकी महकी खुशबू तेरी लाए

शाम सुहानी महकी महकी खुशबू तेरी लाए

पास कहीं जब कलियाँ चटके मैं जानू तू आए 

आजा रे आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा

मुझ में आन समा जा रे 

लता:- 

आजा रे आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा

दिल की प्यास बुझा जा रे 

आजा रे 

नितिन:- 

ओ ओ...नूरी...नूरी... 


लता:-

दूर नहीं मैं तुझसे साथी मैं तो सदा से तेरी

दूर नहीं मैं तुझसे साथी मैं तो सदा से तेरी

एक नज़र जब तुझको देखूँ जागे किस्मत मेरी

आजा रे आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा

फिर से आस बंधा जा रे 

नितिन:-

आजा रे आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा

दिल की प्यास बुझा जा रे 

लता:-

आजा रे 

नितिन:- 

ओ ओ...नूरी...नूरी...  

बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है song lyrics in hindi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ