Railgadi song lyrics 1968 movie Aashirwad Ashok Kumar

Railgadi song lyrics 1968 movie Aashirwad Ashok Kumar 

Rail gadi song lyrics in hindi जो 1968 में प्रदर्शित फिल्म "आशीर्वाद" का है। बच्चों का यह सोंग लिरिक्स जिसकी खास बात यह है कि इसे दादा मुनि यानी अशोक कुमार ने गाया है। लिरिक्स रेलगाड़ी रेल गाड़ी छुक छुक में अशोक कुमार बच्चो को खेल खिलाते हुए यह सोंग लिरिक्स गा रहे हैं।

रेल गाड़ी छुक छुक के गायक अशोक कुमार, जी हां! ये हमारे प्यारे सिंगर किशोर कुमार के बड़े भाई हैं। और फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें दादा मुनि के नाम से भी जाना जाता है। अब यह उनकी बुजुर्गियत के कारण है अथवा कोई दूसरा कारण ये इंडस्ट्री वाले ही जाने। आप रेलगाड़ी छुक छुक ओल्ड हिंदी सोंग लिरिक्स अशोक कुमार जी के इस गीत को पढ़िए।

Song lyrics Rail gadi 1968 Aashirwad performed by Ashok kumar 

  • गीत:- रेलगाड़ी रेलगाड़ी छुक छुक
  • फिल्म:- आशीर्वाद (१९६८)
  • गायक:- अशोक कुमार
  • गीतकार:- हृदयनाथ चट्टोपाध्याय
  • संगीतकार:- वसंत देसाई

रेल गाड़ी, रेल गाड़ी

छुक छुक छुक छुक...

बीच वाले स्टेशन बोले

रूक रूक रूक रूक...

तड़क-भड़क, लोहे की सड़क

धड़क-धड़क, लोहे की सड़क

यहाँ से वहाँ, वहाँ से यहाँ

यहाँ से वहाँ, वहाँ से वहाँ

छुक छुक छुक छुक छुक


फुलाए छाती पार कर जाती

बालू रेत आलू के खेत

बाजरा धान बुड्ढा किसान

हरा मैदान मंदिर मकान चाय की दुकान

पुल-पगडण्डी  किले पे झंडी

पानी के कुंड पंछी के झुण्ड

झोंपड़ी झाड़ी खेती-बाड़ी

बादल धुआँ मोट-कुआँ

कुएँ के पीछे बाग़-बगीचे

धोबी का घाट मंगल की हाट

गाँव में मेला भीड़ झमेला

टूटी दीवार टट्टू सवार

रेल गाड़ी  रेल गाड़ी...


धरमपुर-ब्रह्मपुर ब्रह्मपुर-धरमपुर

मंगलौर-बैंगलोर बैंगलोर-मंगलौर

मांडवा-खांडवा खांडवा-मांडवा

रायपुर-जयपुर जयपुर-रायपुर

तालेगाँव-मालेगाँव मालेगाँव- तालेगाँव

नेल्लूर-वेल्लूर वेल्लूर-नेल्लूर

शोलापुर-कोल्हापुर कोल्हापुर-शोलापुर

कुक्कल-डिंडिगल डिंडिगल-कुक्कल

मछलीपट्नम-भीमनीपटनम भीमनीपटनम-मछलीपट्नम

ओंगोल-नारगोल नारगोल-ओंगोल

कोरेगाँव-गोरेगाँव गोरेगाँव-कोरेगाँव

अहमदाबाद-महमदाबाद महमदाबाद-अहमदाबाद

शोतपुर-जोधपुर जोधपुर-शोतपुर

छुक छुक छुक छुक छुक...

बीच वाले स्टेशन बोले... रेल गाड़ी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ