Yaara sili sili song lyrics meaning in hindi Lata

Yaara sili sili song lyrics meaning in hindi Lata

लता मंगेशकर का गाया Ho yaara sili sili song lyrics जो 1990 में प्रदर्शित हिंदी फिल्म "लेकिन" से है। Old hindi song lyrics के साथ इस पोस्ट की शुरुआत कर आगे आप जान पाएंगे इस song lyrics meaning hindi me. यारा सिली सिली में ये "सिली" क्या है? मुख्यत: प्रश्न उभरता है। चलिए जानते हैं यारा सिली सिली सोंग लिरिक्स में सिली क्या है?

सिली क्या है? आपके ही नही, किसी के भी, जिसने  चाहे गीत पहले भी सुना हो अथवा पहली बार सुना हो सबके जेहन में आता है कि यारा का अर्थ समझ में आता है, ये सिली क्या बला है? चलिए पहले यारा सिली सिली सोंग लिरिक्स के बारे में जान लें। 

Song lyrics Yaara sili sili with meaning   in hindi

  • गीत:- यारा सिली सिली ढोला सिली सिली
  • फिल्म:- लेकिन (१९९०)
  • गायक:- लता मंगेशकर
  • गीतकार:- गुलजार
  • संगीतकार:- हृदयनाथ मंगेशकर 

Yara sili sili lyrics की meaning हिंदी में, जानने से इसके बारे में जानते हैं कि 1990 को रिलीज हुई फिल्म लेकिन का गीत यारा सिली सिली लिरिक्स के Lyricist हैं गुलजार साहब।

हृदय नाथ मंगेशकर के संगीत निर्देशन में लता मंगेशकर ने गाया है सोंग लिरिक्स यारा सिली सिली बिरहा की रात का जलना लिरिक्स को।

यारा सीली सीली बिरहा की रात का जलना

यारा सीली सीली यारा सीली सीली

हो यारा सीली सीली ढो़ला* सीली सीली

यारा सीली सीली बिरहा की रात का जलना


ये भी कोई जी...ना है.... 

ये भी कोई जीना है ये भी कोई मरना

यारा सीली सीली बिरहा के रात का जलना

ओ यारा सीली सीली ढो़ला सीली सीली


टूटी हुई चूड़ियों से जोड़ूं ये कलाई मैं

पिछली गली में जाने क्या छोड़ आई मैं 

टूटी हुई चूड़ियों से जोड़ूं ये कलाई मैं

पिछली गली में जाने क्या छोड़ आई मैं 

बीती हुई...... गलि...यों... यों से 

बीती हुई गलियों से.... फिर से गुज़रना

हो यारा सीली सीली ढो़ला सीली सीली

यारा सीली सीली बिरहा की रात का जलना

यारा सीली सीली ढो़ला सीली सीली


पैरों में ना साया कोई सर पे ना सायी रे

मेरे साथ जाये ना मेरी परछांई रे 

पैरों में ना साया* कोई सर पे ना सायी रे

मेरे साथ जाये ना मेरी परछांई रे 

बाहर.... उजा.... डा़ है

बाहर उजाड़ा* है अन्दर वीराना

ओ यारा सीली सीली ढोला सीली सीली

यारा सीली सीली बिरहा के रात का जलना

यारा सीली सीली ढो़ला सीली सीली

यारा... ढो़ला...यारा... ढो़ला...

यारा...ढो़ला...  

Song lyrics Yara sili sili lyrics ka matalab hindi me

सर्व प्रथम तो आपको बता दें कि "सीली" का अर्थ क्या है? जान लें कि इसका अंग्रेजी शब्द Silly से कोई लेना देना नही है। उत्तर-पश्चिम भारत में सिली अथवा सीली शब्द का उपयोग अधिकांश नही तो लगभग जगहों पर गीलेपन या नमी के स्थान पर करते हैं। जैसे कि मैं हरियाणा से हूं तो हमारे यहां भी नमी या गीलेपन की जगह सीलन, सीला सीला कहते हैं। जैसे:- लत्ते सीले कर लाया, अभी मत उतार लत्ते (कपड़े) सीले हैं।

जिहाले मस्ती मुकुंद बरंजिश बहाले हिज्रा बेचारा दिल है सोंग लिरिक्स का मतलब क्या हो सकता है? जानिए।

इसके अलावा "क्या कपड़े सुख गए?" जिसके जवाब स्वरूप अगर कपड़ो में थोड़ी सी नमी बरकरार है तो आपको जवाब मिलेगा "नही अभी सीला स अथवा सीले हैं।"। किसी दीवार में नमी देखकर, "दीवार में तो सीलन है, सिली सिली है।" अभिप्राय है कि सीली, सीलन, नमी, गीलापन आदि एक दूसरे के प्रयाय हैं।

फिल्म "लेकिन" जो राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बनी है। तो वहां पर भी "गीला गीला है" के स्थान पर "सीला सीला है" ही सुनने को मिलेगा। हालांकि हो सकता है, संपूर्ण राज्य में ऐसा सुनने में न भी आए। 

सिली शब्द का यारा सिली सिली गीत में मतलब क्या है?

बात सोंग लिरिक्स की करें तो बोल हैं, यारा सिली सिली बिरहा की रात का जलना, का मतलब समझने की कोशिश करें तो बिरहा वैसे तो भोजपुरी लोकगीत है। परंतु इसे विरह या जुदाई के पर्याय के रूप में लें तो जुदाई की रात, जो जुदाई के कारण आए मेरे आंसुओ से भीगी भीगी है, गीली गीली है, सिली सिली है लेकिन फिर भी जल रही है। हालांकि सिली सिली का सोंग लिरिक्स में भाव धीरे धीरे भी निकल सकता है, परंतु ठीक तरह से सटीक नहीं लगता। अब आप स्वयं विश्लेषण कर सही अर्थ निकालें।

ढोला शब्द का अर्थ क्या है?

ढोला को वर, दूल्हा, पति अथवा प्रियतम को कहते हैं। इसके अलावा विवाह के समय गाए जाने वाले एक प्रकार के गीत को भी ढोला कहते हैं।

एक रोचक जानकारी और जान लेने कि कलवाहा वंश के राजा नल के पुत्र का नाम भी ढोला था। जिसका प्रेम, पूगल के राजा पिंगल की कन्या मारवणी (मारू) से हुआ था इन दोनों की प्रेमगाथा अति प्रसिद्ध है, खासकर राजस्थान राज्य में। ढोला-मारू इन दो शब्दो से जरूर अवगत होंगे आप। अगर नही तो सुने जरूर होंगे। साथ ही ढोला मारू को ऊंट पर बैठा कर ले गया था यह कहानी जरूर सुनी होगी।

यारा सिली सिली लिरिक्स में एक शब्द और है, लिरिक्स पैरों में न साया कोई सर पे ना साई रे।  "साया" जिसका मतलब शायद आप जानते ही होंगे कि इसे पेटीकोट, लहंगा कहते हैं। साई (सायी) से अभिप्राय अपने ऊपर किसी का हाथ होना, किसी का सहारा होना।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ