Raja movie all songs lyrics in Hindi English with movie summary

Raja movie all songs lyrics in Hindi English with movie summary

Raja movie summary and all songs lyrics की प्रस्तुति आपके समक्ष hindi and english में की जा रही है। 1995 में प्रदर्शित फिल्म राजा एक रोमांटिक ड्रामा साथ में एक्शन का पुट लिए मसाला बॉलीवुड हिंदी मूवी है। राजा के कथानक के साथ Raja movie short summary भी आपके समक्ष प्रस्तुत है। 

Raja movie all songs में लगभग रोमांटिक सॉन्ग हैं जो प्यार के इर्दगिर्द घूमती प्रेमकथा से जुड़े हैं। यह प्रेमकथा क्या है और किस तरह के मोड़ लेती है? राजा मूवी के सॉन्ग्स की परिस्थिति अनुसार उपस्थिति समीक्षा सहित आपके समक्ष है। 

Raja movie all songs lyrics in hindi english with Plot and summary1995 

राजा मूवी 1995 में प्रदर्शित होने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जो तत्कालीन फिल्मों की हिट श्रृंखला की हिट फिल्मों शुमार हुई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि DDLJ (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे), गोविंदा की कुली न.वन और करण अर्जुन जिसमें शाहरुख और सलमान थे, इन तीनों फिल्मों के बाद साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई।

Raja movie Plot|राजा मूवी का कथानक 

Raja movie का plot या कहें कथानक, बॉलीवुड के दादा मुनि यानी अशोक कुमार जी द्वारा बताए कथानक के अनुसार, कि हमारी फिल्मों के तीन भाग होते हैं। पहले में सबको एकत्रित(इकट्ठा) दिखाना दूसरे में जुदा करना और तीसरे में फिर से मिला देना। कहानी का मुख्य बिंदु एक परिवार भी हो सकता है या कोई और रिश्ता। उसी तर्ज पर राजा का कथानक है। 

Raja movie summary in short story 1995 

समाज के प्रतिष्ठित (ग्रेवाल बंधु) दो भाई हैं मुकेश खन्ना और दिलीप ताहिल। उनका दोस्त है बृजनाथ उर्फ बिरजू (परेश रावल) जो व्यवसायिक और सामाजिक रूप से समृद्ध है। बिरजू का छोटा भाई है Raja जो कि फिल्म का टाइटल भी है। 

बिरजू की सामाजिक प्रतिष्ठा और व्यवसायिक मजबूती को देखते हुए ग्रेवाल बंधु अपनी छोटी बहन मधु (माधुरी दीक्षित) और अपने दोस्त बिरजू के छोटे भाई राजा से विवाह तय करते हैं। जिसे बाल-विवाह कहेंगे। 

राजा और मधु युवा हों और अपने शादी के बंधन में बंधे उससे पहले ही कहानी मोड़ लेती है, बिरजू के व्यवसाय के चौपट होने पर। अकस्मात बिरजू की फैक्ट्री में आग लग जाती है और वह बर्बाद हो जाता है। साथ ही सदमे में वह बिजली के करेंट लगने से मानसिक और शारीरिक रूप से अपाहिज हो जाता है। स्वाभाविक है ग्रेवाल बंधु बिरजू से अपने सारे बंधन तोड़ लेते हैं। यहां तक कि राजा और मधु की शादी की बात से भी इंकार कर देते हैं। बिरजू को बेइज्जत करके अपने घर से भगा देते हैं। 

राजा और बिरजू के भ्राता प्रेम से दर्शक भावुक होंगे। बचपन से ही राजा अपने भाई और अपना ख्याल रखने का प्रण कर कमर कसता है और कामयाब होता है।

समय का रथचक्र चलता है और राजा जवानी में कदम रखता है। नौकरी करते हुए वह अपना और अपने भाई का भरण पोषण बखूबी कर रहा है। तभी मधु उसकी जिंदगी में आती है और दोनो प्रेम में पड़ते हैं। राजा को पता है परंतु मधु को नहीं पता कि वह उसका बचपन का दूल्हा है। मधु को जब राजा बताता है तो मधु का प्रेम बिरहा की आग में जल रही प्रेयसी को अपने प्रेमी के ऊपर उमड़ने वाले प्रेम की भांति और अधिकता में उमड़ पड़ता है। 

प्रेम कहीं छुपता है क्या? ग्रेवाल भाईयो को भनक लगने पर वो राजा को प्रताड़ित करते हैं। मधु के प्रति प्रेम को साबित करने हेतु कांच पर चलने तक की परीक्षा से गुजारते हैं। 

अब अब मधु के राजा के प्रति प्रेम में कमी न पाकर वे एक चाल चलते हैं। राजा और मधु के प्रेम और रिश्ते को मानने का नाटक करते हैं। राजा के शहर से दूर जाने पर बिरजू को अपनी हवेली मे रखते हैं। एक रात बिरजू का हमशक्ल बनाकर उसे मधु के कमरे में भेजते हैं जो मधु का बलात्कार करने की कोशिश करता है। कमरे का धुंधलापन मधु को कन्फ्यूज करता है परंतु बलात्कार करने वाले के हाव भाव से वह उसे बिरजू मान लेती है। ग्रेवाल बंधु मौके का फायदा उठाते हुए बिरजू को पागलखाने में डाल देते हैं।

राजा की जब वापसी होती है तो उसकी एक बार और परीक्षा है। क्योंकि उसे विश्वास करना होता है, अपने भाई के प्रेम पर अथवा मधु के प्रेम पर। कहानी का नायक है तो इतना तो वह समझदार है ही कि गलत कौन है? उसे भी पता है सही दोनो ही हैं परंतु ग्रेवाल भाईयो के जाल में फंसे हैं। फिर भी स्थिति को देखते हुए वह अपने भाई पर हजारों प्यार कुर्बान कर सकता है। 

राजा पर हमला होता है। वह बुरी तरह घायल है। बिरजू मधु के पास अपने भाई की जिंदगी की भीख मांगने जाता है। परंतु मधु उसे दुत्कार देती है। 

कहते हैं ना! औरत बोलती नही है। किया हुआ न्याय अन्याय, उसकी नजरों में होता है क्योंकि वह चुप रह कर हर परिस्थिति का जायजा और विश्लेषण करती रहती है। वैसे ही मधु की भाभी जो उसके भाईयो के समक्ष कुछ भी कहने में असमर्थ है परंतु मधु को सच्चाई से रूबरू करवाती है। मधु की आंखे खुलती हैं। एक बार फिर प्रेमपूर्ण नोंक झोंक शुरू होती है। 

माधुरी रोमांटिक सॉन्ग लिरिक्स दिल तेरा आशिक कम से कम इतना कहा होता

अंत में मधु का बड़ा भाई मुकेश खन्ना अपनी गलतियों पर पछताता है। परंतु छोटा मानने को तैयार नहीं। कहानी को आगे खींचने के लिए छोटे भाई को विलेन बनना पड़ता है और वह अपने बड़े भाई और बहन को मारने लगता है। राजा सबको सुरक्षित करता है। अंत तीसरे फार्मूला के अनुसार सबका मेल हो जाता है। Happy Ending! 

1993 माधुरी दीक्षित-सलमान खान स्टारर दिल तेरा आशिक all songs lyrics and short movie summary

1995 Raja movie Starcast

  • संजय कपूर जिनकी प्रेम के बाद दूसरी फिल्म है राजा और वो टाइटल रोल में हैं।
  • माधुरी दीक्षित, मधु ग्रेवाल और राजा की प्रेमिका की भूमिका में हैं।
  • मुकेश खन्ना महाभारत के भीष्म राणा महेंद्र प्रताप ग्रेवाल जो मधु के बड़े भाई हैं।
  • दलीप ताहिल मुकेश खन्ना के छोटे भाई विश्व ग्रेवाल
  • परेश रावल राजा के बड़े भाई बृजनाथ उर्फ बिरजू पतंगवाला के किरदार में हैं।
  • रीटा भादुड़ी मुकेश खन्ना की पत्नी सुमित्रा ग्रेवाल
  • हिमानी शिवपुरी, काकी बनी हैं।
  • अमिता नाँगिया, निशा नाम के साथ मधु की सहेली के रूप में
  • टीकू तलसानिया, नेता जी बन कर लोगों को गुदगुदाते हैं।
  • दिनेश हिंगू  भी गुदगुदाने का ही कार्य करते नजर आएंगे। 

Raja movie Lyricist and Music director singer name|राजा मूवी के गीतकार और संगीतकार गायक 

Raja movie all Lyrics के Lyricist माने गीतकार हैं समीर साहब।

राजा मूवी के सभी गीतों और फिल्म के बैकग्राउंड संगीत की रचना के संगीत निर्देशक हैं नदीम श्रवण। 

Raja movie singer name हैं उदित नारायण, अलका याग्निक, विनोद राठौड़ और साथी सहगान। 

Dil Hai Ke Manta Nahin short summary with all songs lyrics in hindi

Raja movie all movie songs lyrics list in hindi and english 

1. फूल माँगू न बहार माँगू लिरिक्स हिंदी अंग्रेजी 

फूल मांगू ना बहार मांगू लिरिक्स माधुरी दीक्षित और संजय कपूर पर फिल्माया Romantic song lyrics है। 

2. अखियां मिलाऊँ कभी अंखियां चुराऊं लिरिक्स 

अखियां मिलाऊँ कभी अंखियां चुराऊं लिरिक्स की परिस्थिति जब की है माधुरी दीक्षित के भाई बने मुकेश खन्ना दोनो का प्यार कबूल करते हैं। परंतु मात्र दिखावे के लिए।

3. किसी दिन बनूँगी मैं राजा की रानी लिरिक्स हिंदी इंग्लिश 

प्रेम में वशीभूत प्रेमी प्रेमिका शादी के सपने संजोते हुए गाते हैं, किसी दिन बनूंगी मै राजा की रानी लिरिक्स।

4. नज़रें मिली दिल धड़का lyrics in hindi english

5. जा सजना तुझको भुला लिरिक्स हिंदी में

6. तुमने अगर प्यार से देखा लिरिक्स हिंदी इंग्लिश

7. चोट लगे तुझको तो दर्द मुझे लिरिक्स




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ