Hey Malik tere bande hum Prayer Song Lyrics Hindi English

Hey Malik tere bande hum Prayer Song Lyrics Hindi English 

Hey Malik tere bande hum prayer के लिरिक्स को स्कूल में हर रोज गाते थे। इसके अलावा इतनी शक्ति हमें देना दाता Prayer song lyrics hindi भी याद है मुझे। यकीन मानिए अपनी दशवीं तक की पढ़ाई तक में गांव का फिर पापा के साथ शहर गए तो सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय का वो एक वर्ष जिसमे 12 वर्ष की उम्र में एक बच्चे ने नर्क का सा अनुभव पाया। इसके बाद और दूसरे स्कूल जिनमे Hey Malik tere bande hum Prayer Song Lyrics Hindi जैसी कई प्रार्थनाओं से रूबरू हुए। खैर! कहां तो, हे मालिक तेरे बंदे हम प्रार्थना लिखी हुई प्रस्तुत करना था और मैं कहां अपनी आपबीती लेके बैठ गया 😐 सॉरी। 

Hey Malik tere bande hum Prayer Song Lyrics in Hindi and English|हाय मालिक तेरे बंदे हम 

  • गीत/प्रार्थना:- ऐ मालिक तेरे बंदे हम 
  • फिल्म:- दो आंखें बारह हाथ (१९५७) 
  • गायक:- लता मंगेशकर, मन्ना डे 
  • गीतकार:- पंडित भरत व्यास 
  • संगीतकार:- वसंत देसाई 

ऐ मालिक तेरे बंदे हम कविता किसने लिखी 

ऐ मालिक तेरे बंदे हम कविता किसने लिखी है प्रश्न के एवज में हम आपको कुछ और जानकारी भी देना चाहेंगे। सबसे पहले तो बता दें कि लिरिक्स ऐ मालिक तेरे बंदे हम कविता पंडित भरत व्यास ने लिखा है। जो 1950 से 1960 के दशक के जानेमाने गीतकार रहे हैं। 

ऐ मालिक तेरे बंदे हम कविता दो आंखें बारह हाथ का अभिन्न अंग है। 1957 में प्रदर्शित वी. शांताराम निर्देशित फ़िल्म दो आंखें बारह हाथ के गीतकार पंडित भरत व्यास ही हैं। V. ShantaRam फिल्म के अभिनेता भी हैं। ऐ मालिक तेरे बंदे हम कविता कहें अथवा song lyrics जिसके सभी बोल आज भी प्रासंगिक हैं। कुछ समय पूर्व अथवा वर्तमान में भी जहां स्कूलों में प्रार्थना का चलन है वहां आज भी गाई जाती है। मसलन तेरा इंसान घबरा रहा जो कि कहता है इंसान तुझे भूल कर घबराहट ही पाता है। ऐ मालिक तेरे बंदे हम कविता की सभी पंक्तियां बच्चो को प्रेरणा एवं शिक्षा देने में सहायक हैं।

नेकी पर चलें हम बदी से टले पंक्तियां कितना सुखद अहसास कराती और प्रेरणा देती हैं। ये अंधेरा घना छा रहा तेरा इंसान घबरा रहा मतलब ईश्वर के बिना अंधकार के अलावा कुछ नही है। और अंधकार अर्थात अज्ञान बिना मन का विचलित होना लाज़मी है।

Prayer Hey Malik tere bande hum lyrics in hindi|नेकी पर चले बदी से डरे|ऐसे हो हमारे करम

ऐ मालिक तेरे बंदे हम
ऐसे हो हमारे करम
नेकी पर चलें
और बदी से टलें
ताकि हंसते हुये निकले दम
ऐ मालिक तेरे बंदे हम

जब ज़ुल्मों का हो सामना
तब तू ही हमें थामना
वो बुराई करें
हम भलाई भरें
नहीं बदले की हो कामना
बढ़ उठे प्यार का हर कदम
और मिटे बैर का ये भरम
नेकी पर चलें......ऐ मालिक तेरे बंदे हम

ये अंधेरा घना छा रहा
तेरा इनसान घबरा रहा
हो रहा बेखबर
कुछ न आता नज़र
सुख का सूरज छिपा जा रहा
है तेरी रोशनी में वो दम
जो अमावस को कर दे पूनम
नेकी पर चलें.....ऐ मालिक तेरे बंदे हम

बड़ा कमज़ोर है आदमी
अभी लाखों हैं इसमें कमीं
पर तू जो खड़ा
है दयालु बड़ा
तेरी कृपा से धरती थमी
दिया तूने जो हमको जनम
तू ही झेलेगा हम सबके ग़म
नेकी पर चलें.....ऐ मालिक तेरे बंदे हम 

Hey Malik tere bande hum Prayer lyrics in English|ए मालिक तेरे बन्दे हम लिरिक्स इन इंग्लिश

Aye Maalik tere bande ham
Aise ho hamaare karam
Nekee par chalen
Aur badee se talen
Taaki hansate huye nikale dam
Aye maalik tere bande ham

Jab zulmon ka ho samna
Tab too hee hamen thamna
Vo buraee karen
Ham bhalai bharen
Nahin badale kee ho kamna
Badh uthe pyaar ka har kadam
Aur mite bair ka ye bharam
Nekee par chalen......Aye maalik tere bande ham

Ye andhera ghana chha raha
Tera inasaan ghabara raha
Ho raha bekhabar
Kuchh na aata nazar
Sukh ka sooraj chhipa ja raha
Hai teree roshani mein vo dum
Jo amawas ko kar de poonam
Nekee par chalen.....Aye maalik tere bande ham

Bada kamazor hai Aadmi 
Abhee lakhon hain isamen kamee
Par too jo khada
Hai dayalu bada
Teree kripa se dharti thamee
Diya toone jo hamko janam
Too hee jhelega hum sabke gum
Nekee par chalen.....Aye maalik tere bande hum

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ