Ramayan serial all song singer name in hindi english

Ramayan serial all song singer name in hindi english

Ramayan-serial-all-song-singer-name-in-hindi-english
Ramayan-serial-all-song-singer-name-in-hindi-english


रामायण आल सोंग सिंगर नाम हिंदी व इंगलिश में - रामानन्द सागर 

रामायण के सभी सिंगर के नाम क्या है? 

रामायण के सभी सिंगर के नाम क्या है? आपके इसी प्रश्न के उत्तर के रूप में हम बताएंगे कि देश का मशहूर टीवी शो रामायण में अपने स्वर देकर उन गीतों को मनमोहक व यादगार बनाने वाले गायकों के नाम।

रामायण के गीत संगीत के बारे में छोटी सी जानकारी:-

रामायण के सभी सिंगर्स के नाम जानने से पहले यह जान लीजिए की रामायण धारावाहिक का टाइटल सॉन्ग सर्वप्रथम जयदेव साहब ने गाया था, जो अब हमारे बीच नहीं हैं। इसके रचियता भी का श्रेय भी इन्हीं को जाता है। ज्ञातव्य हो कि जयदेव साहब को रामायण के संपूर्ण संगीत का जिम्मा सौंपा गया था, परंतु दुर्भाग्यवश सन 1987 को इनका निधन हो गया और उनका साथ वहीं तक रहा। उन्होंने जितना साथ दिया वह अद्धितिय था। 

हनुमान चालीसा पाठ लिरिक्स सरल अर्थ के साथ पढ़े

रामायण के संगीतकार के रूप में रवींद्र जैन का अद्धित्तिय योगदान:-

रविन्द्र जैन ने रामायण के संगीत निर्देशन की बागडोर संभाली। अपने संगीत को सही दिशा निर्देश दे जो संगीत रामायण में प्रस्तुत किया वह अद्धितिय बन पड़ा जिसका परिणाम सबके सामने है, क्योंकि आज शायद कोई ऐसा हो जो इससे अछूता हो, जिसने रामायण ना देखी हो। एक महान संगीतज्ञ, लेखक, गायक, संगीत निर्देशक के तौर पर रवीन्द्र जी ने धारावाहिक रामायण के गीत संगीत को अमर कर दिया। 

आपको शंकर विवाह का सजीव चित्रण पढ़ना है तो शिवजी बिहाने चले पालकी सजाए के हो राम लिरिक्स  पढ़े आपको पसंद न आए तो कहना।

1. रामायण आल सोंग के सिंगर नाम में प्रथम हैं स्वर्गीय श्री जयदेव जी (Jaidev ji)।

रामायण के टाइटल सॉन्ग, "मंगल भवन अमंगल हारी" गीत के गायक हैं स्वर्गीय श्री जयदेव जी।

2. स्वर्गीय श्री रवींद्र जैन जी (Late Ravindra Jain ji) रामायण के सभी सोंग सिंगर के नाम मे शामिल हैं

श्री रवीन्द्र जैन जी ने रामायण में गायन ही नहीं किया। ये रामायण धारावाहिक के संगीत निर्देशक, गीतकार मे भी शामिल हैं। कालनेमी द्वारा गाया गीत, "राम जय जय राम श्री राम जय जय राम" इसके अलावा भी रामसेतु के निर्माण कार्य पर गाया " चली राम की सेना" मुख्य हैं।

3. स्वर्गीय श्री महेन्द्र कपूर जी (Mahendra Kapoor ji) रामायण के गीत के सिंगर मे शामिल।

भक्ति गीत की बात हो और महेंद्र कपूर जी का नाम ना आए ऐसा संभव ही नहीं। महेंद्र कपूर जी की आवाज़ में  भक्ति गीत श्रवण करते ही तन मन में पता नहीं कैसी ही सिहरन सी दौड़ जाती है। गीत के साथ साथ महेंद्र कपूर की आवाज़ का ही जादू है कि इनके गीत सुनते ही मनुष्य किसी अलग ही दुनिया में स्वयं को महसूस करता। रामायण में इन्होंने दो गीत में अपनी आवाज़ दी है। जिनमें मुख्यत: जब जामवंत जी हनुमान जी को उनकी शक्तियां याद दिलाते हैं। दूसरे को आप इनकी आवाज़ द्वारा पहचान ही लेंगे, जब राम रावण युद्ध होता है तब।

4.रामायण के सोंग के सिंगर के नाम मे शुमार अनुराधा पौडवाल जी (Anuradha Paudwal ji)।

मेलोडी क्वीन के नाम से मशहूर अनुराधा पौडवाल जी ने शबरी और श्रीराम के मिलने पर उभरने वाले गीत को बहुत ही सुन्दर अंदाज़ मे गाया है और रामायण के गीतों के गायक के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

5. स्वर्गीय मोहम्मद अज़ीज़ जी (Late Mohammad Aziz ji) भी रामायण के सिंगर्स मे शामिल हैं।

रामायण में श्री राम व लक्ष्मण जी माता सीता की खोज में जब यहां वहां भटकते हैं उस समय गूंजने वाले मर्म स्पर्शी गीत को स्वर्गीय मोहम्मद अज़ीज़ ने गाया है।

6. कुमार शानू जी (Kumar Shanu ji) ने भी रामायण में अपना योगदान दिया है।

90 के दशक में लोकप्रिय और रॉक स्टार सिंगर कुअमार शानू ने भी रवींद्र जैन जी के साथ रामसेतु की संपूर्णता के बाद जब सेना लंका की ओर बढ़ती है तब, "चली राम की सेना" गीत में अपनी आवाज़ दी है। इस गीत में महेंद्र कपूर और सतीश देहरा जी ने भी अपनी आवाज़ दी है।

7. कविता कृष्णमूर्ति जी (Kavita Krishnamurthy ji) ने उत्तरामायण में बहुत ही सुन्दर व प्यारा गीत गाया है।

एक और मेलोडी क्वीन कविता कृष्णमूर्ति जी ने उत्तररामायण में लवकुश द्वारा गाया गीत, " हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की" युगल गीत गाया है। कविता जी का युगल के तौर पर साथ दिया है हेमलता जी ने।

8. सुरेश वाडेकर जी (Suresh Wadekar ji) ने भी रामायण के गायकों मे अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

जी हां! सुरेश वाडेकर जी ने भी रामायण के गीत गाया है जब भगवान राम, भगवान शिव की स्तुति में गाते हैं। वह क्लासिक गीत सुरेश वाडेकर ने अपनी मधुर आवाज़ में गाया है।

9. शब्बीर कुमार जी (शब्बीर कुमार जी) रामायण के सोंग्स के गायकों मे से एक।

रामायण में सीता जी के स्वयंवर के समय के गीत को शब्बीर कुमार जी ने अपनी आवाज़ दी है।

10. रामायण के सोंगस् के सिंगर्स के नाम मे नितिन मुकेश जी (Nitin Mukesh ji) का नाम भी है।

अपनी आवाज़ से लोगो के दिलो पर राज करने वाले मुकेश कुमार माथुर जी के पुत्र नितिन मुकेश जी ने भी रामायण के दो गीतों मे अपनी आवाज दी है। जब गरुड़ देव जी श्री राम और लक्ष्मण के बचाव के लिए पहुंचते हैं तब। दूसरे जब युद्ध की समाप्ति पर मिलन की बेला आती है, सीता -  राम की। 

रामायण के गीत के गायकों में दूसरे मुख्य गायकों के नाम जिन्होने रामायण को अमर कर दिया

रामायण के गीत के गायकों में से मुख्य गायक नाम। इनके अलावा भी रामायण में और गायकों ने भी अपनी आवाज़ दी है। आइए उनके सम्मान में उन्हें याद करते हैं:-

हेमलता जी (HemLata ji)

सुधा मल्होत्रा जी (Sudha Malhotra ji)

सुभा जोशी जी (Subha Joshi ji)

सतीश देहरा जी (Satish Dehra ji)

दिलराज कौर जी (DilRaj Kaur ji)

सुशील कुमार शील जी (Sushil Kumar Sheel ji)

हमे जितनी जानकारी थी उसे हमने ईमानदारी से बखूबी प्रस्तुत किया है। अगर कोई ग़लती हो गई हो तो क्षमा के हकदार होंगे। धन्यवाद। 

Always hit hindi song lyrics in hindi

Old Mahabharat closing song lyrics

Shree Hanuman chalisa lyrics meaning 

Song lyrics in hindi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ